May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2021। दिल्ली में ओमिक्रान का प्रवेश हो गया है और राज्य में डूंगरपुर के गलियाकोट में 3 पॉजिटिव आने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य भी वैक्सीनेशन पर पूरा ध्यान दे रहें है और सोमवार को 15 स्थानों पर वैक्सीन के 3400 डोज लगाए जाएंगे। आर्य ने बताया कि सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ व यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में कोवैक्सीन व कोविशील्ड दोनों के टीके लगाए जाएंगे। गांव अभयसिंहपुरा, अमृतसिंह, हथाना जोहड़, रिड़ी, मोमासर, जैसलसर, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर गुसाईंसर, धर्मास, बाना, नोसरिया, ठुकरियासर में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे।