May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में अपराध लगातार बढ़ रहें है और इसके साथ ही पुलिस की मशक्कत भी बढ़ गई है। आज आड़सर बास में एक युवक को अपने पिता व मौसी से झगड़ा करने पर पुलिस ने हवालात की हवा खिलाई। हेड कॉन्स्टेबल सेवाराम ने बताया कि आरोपी रामकिशन पुत्र अर्जुनराम जाट निवासी ढाणी कालेरा, बीदासर श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित अपने मौसी के घर आया हुआ था। यहां किसी बात को लेकर रामकिशन अपने पिता व मौसी के साथ झगड़ा करने लगा इस पर कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।