






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसबंर 2021। बीकानेर में विप्र फाउंडेशन द्वारा महिला स्वरोजगार योजना का अनावरण शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला व डॉ. मल्लिका नड्डा द्वारा गुरूवार को किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए ब्राह्मण समाज के घरों में आज विप्र फाउंडेशन के की महिला विभाग की जिला उपाध्यक्ष विनीता सारस्वत की अगुवाई में सुमन सारस्वत, ममता व्यास ने महिलाओं को पीले चावल देते हुए समारोह में भाग लेने का आग्रह किया। बता देवें समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्सकार मधु आचार्य, विफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतराम तिवाड़ी, महापौर सुशीला कंवर, विफा संरक्षक ताराचंद सारस्वत, राधेश्याम रंगा, मुख्य संयोजक दीपक पारीक भाग लेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ तहसील से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाएं व पुरूष समारोह में भाग लेने जाएंगे।
आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के साथ आस पास की खास खबरों के लिए तथा आम जीवन को प्रभावित करने वाले सभी समाचारों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़े और प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहें।




