






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2021। पशु चिकित्सालयों की सूरत बदलने के लिए राज्य सरकार ने मेरा पशु चिकित्सालय मेरा अभिमान योजना प्रारंभ की है जिसके तहत श्रीडूंगरगढ़ के गांव ठुकरियासर में मंगलवार को प्रारंभ हुआ। यहां पशु चिकित्सक डॉ. देवीलाल सैनी ने ग्रामीणों को बताया कि योजना के तहत पशु चिकित्सा संस्थाओं में रेफ्रिजेटर, टेबल, कुर्सी, कम्पयूटर आदि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही इनमें रंगरोगन, मरम्मत आदि के लिए जन सहयोग लिया जाएगा। इस पर गांव के समाजसेवी आगे आए व धन्नाराम सुथार ने 6 कुर्सी एक टेबल, मोहननाथ गोदारा ने एक आलमारी, रामेश्वर लाल सुथार ने एक पंखा भेंट किया। डॉ. सैनी ने इनका आभार प्रकट किया और सरपंच अमराराम गांधी व जागरूक युवा हनुमानसिंह गोदारा ने ग्रामीणों से इस योजना से जुड़ कर अपने गांवो के पशु चिकित्सालय की स्थिति में सुधार करने की अपील की।



