






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसबंर 2021। चार वर्षों से किराए के तीन कमरों में चल रहा श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण की राह अब खुलती नजर आ रही है। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाले डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गुरूवार को हुई बैठक में भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ के बजट की स्वीकृति मिल गई है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति 2018 में हुई व 2018 में ही महाविद्यालय का सत्र प्रारम्भ हो गया था। यहां इस वर्ष 533 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है जिनमें 300 छात्राऐं है। महाविद्यालय में पीने के पानी या अन्य सुविधाओं का अभाव अध्ययन में खलल बना हुआ था और इस महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए छात्र संगठन लगातार मांग कर रहें थे। इस खबर से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सकेगी कि अब यहां राजकीय महाविद्यालय का निर्माण होने से उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिल सकेगा। इस ट्रस्ट में सदस्य पदों पर राजनीतिक नियुक्तियां होती है व श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा इसके सदस्य है। गोदारा ने मुख्यमंत्री के गत दिनों क्षेत्र में हुए दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से इस सबंध में मांग भी उठाई थी। गोदारा की सदस्यता वाले जिला स्तरीय सरकारी ट्रस्ट द्वारा 6 करोड़ की राशि श्रीडूंगरगढ़ के लिए स्वीकृत होने के बाद क्षेत्र के कांग्रेसी काफी उत्साहित है व गोदारा को बधाई दे रहें है। कांग्रसी नेता विमल भाटी, राजेश मंडा, प्रभुराम गोदारा, सीताराम बाना, मूलाराम थोरी इत्यादी ने गोदारा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इसके लिए आभार जताया हैं।
कन्या महाविद्यालय को भी भवन का इंतजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बता देवें कन्या महाविद्यालय भी इस वर्ष स्वीकृत हो गया है और इस वर्ष उसमें प्रवेश भी हो गए है। यह वर्तमान में हनुमान धोरा क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन में संचालित है। उसका भवन निर्माण भी चुनौती पूर्ण कार्य है तथा इसके भवन निर्माण के लिए भी जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रयास किए जा रहें है।
आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के साथ आस पास की खास खबरों के लिए तथा आम जीवन को प्रभावित करने वाले सभी समाचारों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़े और प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहें।



