






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में महाविद्यालय निर्माण के लिए 6 करोड़ की स्वीकृति के साथ ही एक करोड़ तीन लाख के अन्य कार्य भी स्वीकृत हुए है। डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गुरूवार को दी गई वित्तिय स्वीकृतियों में श्रीडूंगरगढ़ में कुल सात करोड़ के कार्यो की स्वीकृति शामिल होने की जानकारी विधायक लोक सेवा केन्द्र द्वारा दी गई है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ का प्रस्ताव 18 फरवरी 2021 को भेजा गया था जिसे मुख्य सचिव की अनुशंषा के बाद ट्रस्ट द्वारा गत 1 अप्रैल को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वीकृत कर दिया गया था और इसके अलावा 1 करोड़ के अन्य कार्यो की स्वीकृतियां भी विधायक के प्रस्ताव व अनुशंसा पर की गई थी। इन 1 करोड़ के कार्यो में ग्राम पंचायत बिग्गा में राउमावि बिग्गा में दो कमरों के निर्माण के लिए 10 लाख, जसनाथजी की बावड़ी के पास 5 लाख की राशि से ट्यूबवेल निर्माण कार्य, तापड़िया श्मशान भूमि के पास 2 लाख की राशि से सिंगल फेस ट्यूबवेल निर्माण होगा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सोनियासर अन्तर्गत शहीद हेतराम गोदारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोनियासर मीठियां में 22 लाख रूपयों की लागत से 2 कक्षा-कक्ष मय बरामदा का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत आड़सर में भेरुजी मंदिर के पास राजपुरोहितों के मोहल्ले एवं शिवबाड़ी के पास नायकों के मोहल्ले में 2-2 लाख रूपयों की लागत से ट्यूबवेल निर्माण, ग्राम टेऊ में 6 लाख रूपयों से ट्यूबवेल निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत तोलियासर की पीएचसी में 4 लाख रूपयों से 1 हॉल व शौचालय का निर्माण, लिखमीसर उत्तरादा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3 लाख की लागत से साइंस लैब का निर्माण, मसूरी की राउमावि में 7 लाख की लागत से साइंस लैब निर्माण, उत्तमामदेसर की राउप्रावि में 12 लाख की लागत से 2 कमरा मय बरामदा का निर्माण, लालासर गांव की राउमावि व राउप्रावि में 20 लाख रूपयों की लागत से 2-2 कमरों का निर्माण एवं सत्तासर गांव की राउमावि में 10 लाख की राशि से 2 कक्षा-कक्षों का निर्माण होगा। इन सभी विकास कार्यों की वित्तिय स्वीकृतियां दिलवाने पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।
आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के साथ आस पास की खास खबरों के लिए तथा आम जीवन को प्रभावित करने वाले सभी समाचारों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़े और प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहें।



