






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। शहर के आस पास वाले खेतों में पालतू सुअरों का आंतक बढ़ गया है और ये सुअर किसानों के लिए भारी परेशानी बन गए है। ये झुंड बना कर खुले आम खेतों में घूम रहें है और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहें है। किसानों को इससे भारी आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। भाजपा समर्थक आज इस समस्या पर ठोस कार्रवाई की मांग करने उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियाँ, विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, महेन्द्र राजपूत ने इन पालतू सुअरों का विडियो भी दिखाया। सदस्यों ने शीघ्र इन्हें पकड़ने का इंतजाम करने की मांग की जिससे किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सके। सदस्यों ने कहा कि इस समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत करवा दिया गया है परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभाग को सूचना देकर शीघ्र समस्या के निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया है।





