






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में जलदाय विभाग में कर्मचारियों की कमी जनता के लिए बुरी तरह से परेशानी का सबब बन गयी है। यहां तक कि गंदे पानी की सप्लाई भी एक पखवाड़े से अधिक समय मे भी दुरस्त नहीं हो पाती है। कस्बे के वार्ड 10 में तौफीक ने बताया कि 10 दिन से गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है जिससे वार्डवासी बीमार हो रहें है। वार्डवासियों ने यहां घर घर पानी पीने से उल्टी, दस्त के मरीज बढ़ रहे है और इससे डिहाईड्रेशन की समस्या आम हो रही है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कादर ने बताया कि विभाग को कई बार सूचित किया है समस्या समाधान के लिए और विभाग ने 2 जगह खुदाई कर गड्ढे कर दिए पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। विभाग के प्रीतम सिंह ने बताया कि समस्या ट्रेस करने में जुटें है व शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।
वार्ड 27 में नहीं हुआ समाधान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग के एईएन बृजमोहन मुंड ने स्वयं इस वार्ड में समस्या का समाधान करवाया परन्तु 2 दिन बाद ही पुनः गंदे पानी की सप्लाई प्रारंभ हो गई। वार्डवासियों ने बताया कि 2 माह से गंदे पानी की समस्या से पीड़ित है और पेयजल के लिए खरीदना जेब पर भारी पड़ रहा है। एईएन बृजमोहन मुंड ने बताया विभाग कर्मी इस समस्या के निराकरण के लिए प्रयासरत है और शीघ्र समाधान किया जाएगा।



