May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2021। मंगलवार की मंगल सूचना टीकाकरण की आई है और क्षेत्र में 43 स्थानों पर 5400 वैक्सीन के डोज लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी व गांव बिग्गा में कोविशील्ड व कोवैक्सिन के प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जाएंगे। इनके अतिरिक्त गांव जोधासर, शेरुणा में भी कोवैक्सिन के टीके लगाए जाएंगे। गांव मोमासर, आडसर, उदरासर, जालबसर, सुरजनसर, तोलियासर, ठुकरियासर, कितासर, धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर, जेतासर, बिग्गाबास रामसरा, रिड़ी, बाना, धनेरू, बाडेला, कुनपालसर, ऊपनी, बापेऊ, जाखासर नया, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मिठिया, कल्याणसर नया, लिखमीसर उत्तरादा, राजेडू, टेऊ, देराजसर, लखासर, पुंदलसर, दुसारणा पंडरिकजी, दुसारणा पिपासरिया, बेनिसर, शेरुणा, संमन्दसर, पुनरासर, गुसाईंसर बड़ा, बिंझासर में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। आर्य ने नागरिकों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।