May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2021। कस्बे के वार्ड 33 में सोमवार को प्रशासन शहरों के संग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को प्लास्टिक बैग का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रोत्साहित किया गया व कॉटन के थैले बांटे गए। इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऑनलाइन आवेदन किए गए। शिविर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में यात्रा हेतु कार्ड बनाए गए, सामाजिक पेंशन वार्षिक सत्यापन का कार्य किया गया, जलदाय विभाग के पानी लीकेज दुरुस्त किए गए, विद्युत विभाग ने लोहे के पोल हटाने के लिए मौका मुआयना किया, कोविड-19 का टीकाकरण किया गया, इनके अतिरिक्त कई कार्य सम्पूर्ण किए गए। वार्डवासियों ने खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने की मांग की तो वार्ड पार्षद भरत सुथार ने मोहल्ले वासियों के साथ जिलाकलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, लोकेश माली, पवन उपाध्याय, रजत आसोपा, गोपाल प्रजापत, श्याम पुरोहित, लक्ष्मी नारायण जाट, चेनाराम जाट, मोहनराम जाखड़, दुर्गादत्त सोनी, ज्ञानाराम नाई, गिरधारी नाई, तोलाराम मारू, पूनमचंद सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहें।