May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2021। बीकानेर में आज एक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। तथा श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को 23 स्थानों पर टीके लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में कोविशील्ड व कोवैक्सिन दोनो के टीके लगाए जाएंगे। गांव मोमासर, सत्तासर, धीरदेसर पुरोहितान, इंदपालसर सांखलान, जैसलसर, बरजांगसर, नोसरिया, मिंगसरिया, कल्याणसर पुराना, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, टेऊ, गोपालसर, सूडसर, लखासर, पुंदलसर, जोधासर, झंझेऊ, डेलवां, मणकरासर, लोढेरा में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। आर्य ने कहा कि सभी नागरिक अपने आसपास भी कोरोना टीकाकरण के लिए नागरिकों को प्रेरित करें।