May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2021। भारतीय मजदूर संघ का वृत स्तरीय सम्मेलन आज श्रीडूंगरगढ़ शहर के कृष्ण सदन में आयोजित होगा। सम्मेलन में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर विस्तृत चर्चा होगी और सम्मलेन को राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश दाधीच तथा अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य रामकरण रियाड़ संबोधित करेंगे। संघ के पप्पू कुमावत ने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों के पदनाम में परिवर्तन, कार्यग्रहण तिथि से परिलाभ देने, वेतन विसंगति दूर करने, राजनीतिक दुर्भावना से स्थानांतरित करने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संघ के जिलाध्यक्ष नवीन स्वामी, जोधपुर विद्युत श्रमिक संघ अध्यक्ष भंवर सिंह बीदावत, महामंत्री शिवदत्त गौड़, चुन्नीलाल राजस्थानी, दीपक चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।