






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग की टीम ने गांव मणकरासर की रोही से हिरण के दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। रेंज अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 21 दिसम्बर को कन्ट्रोल रूम बीकानेर से सूचना मिली कि रोही मणकरासर में बन्दूक के फ़ायर हो रहे हैं। मय स्टाफ़ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। यहां टीम को शिकारियों का पता लग गया परन्तु शिकारी हिरण का शव लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। टीम ने लगातार उनका पीछा किया तथा बुधवार रात को दबिश देकर शिकारी राजेन्द्र बावरी व जंजीर बावरी गोपालसर को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने आरोपियों से एक बन्दूक, चाकू, हिरण के अवशेष तथा शिकार में लिप्त एक मोटरसाइकिल जप्त कर ली। टीम में रेंज अधिकारी जितेन्द्र कुमार के साथ रेंज स्टाफ़ पूर्णमल गोदारा, हरीकिशन, सीताराम, राजेन्द्र साथ रहें।



