May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के दशहरा मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का जबरदस्त आयोजन हो रहा है। मेले में आज शाम गणेश पूजन माहेश्वरी महिला समिति की महिलाओं ने किया। समिति अध्यक्ष भारती डागा ने कहा कि कोरोना के 2 साल के अंतराल के बाद क्षेत्र की महिलाओं के लिए ये मनोरंजन का उत्साहित करने वाला आयोजन है। समिति मंत्री ललिता सोमाणी ने कहा कि मेले के आयोजन जीवन मे एकरसता को तोड़ कर उमंग भर देता है जिससे पुनः ऊर्जावान हो जाते है। समिति उपाध्यक्ष कृष्ना देवी पेड़ीवाल, उपाध्यक्ष शकुंतला देवी राठी, समिति संरक्षिका शांति देवी लखोटिया, संरक्षिका किरण देवी सोमानी, पूनम दरक, मंजू पेड़ीवाल, पूजा लखोटिया, आरती झंवर, सुषमा करनानी, किरण सोमानी, प्रीति सोमानी, मंजू देवी पेड़ीवाल सहित बच्चे शामिल हुए। सभी मे मेले के आयोजन को सराहा और मेले में घूम कर घरेलू उपयोग के सामान भी खरीदे। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने सभी महिलाओं का स्वागत किया व मेला मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सभी का आभार जताया।
बम्बईया भेलपुरी का क्रेज, ज्वैलरी की भरमार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में बम्बइया भेलपुरी का जबरदस्त क्रेज नजर आया है। मेले में घूमने वाले सभी नागरिकों को भेल का टेस्ट पसंद आ रहा है। मेला मैनेजर मनमोहन शर्मा ने बताया कि मेले में इमिटेशन ज्वैलरी की भरमार है और हैंडीक्राफ्ट व हैंडलूम सहित फर्नीचर की दुकानों में रियायती दरों में सामान मिल रहा है। झूलों पर झूल कर बच्चे खूब आनंद ले रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति की सदस्य महिलाओं ने आज गणेश पूजन कर मेला प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी महिलाओं ने मेला घुमा और मेले के आयोजन को खूब सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में झूलों की ओर बच्चों का काफी झुकाव है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में बच्चों ने खूब झूले खाए व फोटो खिंचवाए।