






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसम्बर 2021। कस्बे के युवा भी नए समय के साथ कदम से कदम मिला कर चलने के प्रयास में नवाचार से जुड़ रहें है। लगातार इंटरनेट के बढ़ते जाल के कारण शॉपिंग का शगल भी ऑनलाइन होने को आतुर है और नागरिक घर बैठे अपना सामान मंगवाने लगे है। ये ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और हमारे कस्बे में भी वी-7 स्टोर ऑनलाइन शॉपिंग का शानदार प्लेटफार्म आ गया है। ये स्टोर नागरिकों को दैनिक दिनचर्या के सामान से लेकर घरेलू राशन, ताजी सब्जियां, फास्ट फूड सभी सामान घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ले रहा है और भी निश्चित बचत के भरोसे के साथ। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको नीचे दी गई एप लिंक को डाउनलोड करना होगा। वी-7 स्टोर के मालिक 28 वर्षीय युवा सोवित ने बताया कि वे लंबे समय से राशन के बड़े व्यापार से जुड़े हुए है और एप के माध्यम से निश्चित बचत का भरोसा लोगों को दे रहें है। सोवित ने बताया कि रोजमर्रा में आवश्यकता के सामान एप पर बाजार भाव से कम मूल्य पर उपलब्ध है। सोवित ने कहा कि कस्बे के नागरिक इस एप से जुड़ कर अपने महीने के खर्च के बजट को कम कर सकेंगे और साथ ही सामान की होम डिलेवरी भी फ्री होगी। इससे बुजुर्गों और महिलाओं को काफी राहत मिल सकेगी क्योंकि उन्हें घरेलू सामान लेने के लिए बाजार नहीं आना पड़ेगा और बाजार भाव से कम रेट में सामान घर तक पहुंच जाएगा। सोवित ने नागरिकों से एप पर भरोसा करने की अपील करने के साथ ही बताया कि ये एप बिल्कुल सुरक्षित एप है जिससे आमजन का हित जुड़ा है। बता देवें पिछले कुछ समय से ये युवा एप को लॉन्च करने के बाद से नागरिकों तक इसे पहुंचाने का प्रयास कर रहें है और इन्होंने सामान का मूल्य भी आकर्षक रियायती दरों पर रखा है।
एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक-
https://play.google.com/store/apps/details?id=shekhawat.v7store.com



