






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 24 दिसम्बर 2021। आज कस्बे में हाइवे पर स्थित एक स्कूल के आगे खड़ी एक ग्रामीण छात्र की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोर ले उड़े। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित स्कूल के आगे दबंग चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गांव बाना निवासी भंवरलाल जाट ने थाने में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरा पुत्र राजूराम बाना राजकीय रूपादेवी स्कूल के आगे दोपहर 12:30 बजे मोटरसाइकिल खड़ी करके स्कूल में चला गया। करीब 1:15 बजे वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल उसे नहीं मिली इस पर उसने इधर-उधर सब जगह तलाश की परन्तु मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चल सका। भंवरलाल थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच हेड कॉन्स्टेबल भगवानाराम के सुपुर्द की है।



