






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2021। टीकाकरण की धीमी रफ्तार और बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से अब राज्य सरकार भी सख्त हो गई है। सोमवार को प्रदेश में 160 दिन बाद 42 रोगी मिले वहीं झुंझुनूं में एक मौत हुई। राज्य सरकार ने वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया है। तमिलनाडु व पंजाब के बाद ऐसा करने वाला राजस्थान तीसरा राज्य बन गया है। शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने कोरोना समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीन अनिवार्य किया जाए। कोई व्यक्ति वैक्सीन लगवाने से इंकार नहीं कर सकता है, ये उसका अधिकार नहीं है।
मास्क-नाइट कर्फ्यू पर सख्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गहलोत ने निर्देश दिए कि मास्क, नाइट कर्फ्यू पर 3-4 चेतावनी देने के बाद सख्ती करना शुरू कर दें। कोरोना की दूसरी लहर में जो तबाही मची, उसका दर्द अभी नहीं भूले है। अब ऐसे हालात पैदा न हो, इसलिए बचने के लिए हमें यह करना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य परसादी लाल मीणा, हेल्थ सेक्रेटरी वैभव गालरिया मौजूद रहें।



