May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के दशहरा मैदान पर आयोजित राजस्थान ट्रेड फेयर में शीतकालीन अवकाश प्रारंभ होने के साथ ही आज भीड़ उमड़ पड़ी है। आज शाम मेले का प्रारंभ माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्य महिलाओं ने गणेश पूजन करके किया। मंडल अध्यक्ष संजू तापड़िया ने कहा कि मेले का आयोजन साम्प्रदायिक सौहार्द का उत्सव है। मेले में हर वर्ग, हर जाति के लोग मनोरंजन करते है और एक दूसरे का सम्मान करते हुए मनोरंजन का लुफ्त उठाते है। मंडल की प्रेम सोमाणी, प्रेम डागा, सुधा डागा, गायत्री झाजू, अनु डागा ने पूजन में भाग लिया। सभी सदस्य महिलाओं ने मेले में झूले खाए व मेले की भूरी भूरी प्रशंसा की। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने मंडल की सभी सदस्य महिलाओं का स्वागत किया व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सभी का आभार जताया।

हैंडीक्राफ्ट का सामान आया मेले के बाजार में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में हैंडीक्राफ्ट के सामान पर नागरिकों की अधिक नजरें है और हैंडलूम के साथ इमिटेशन ज्वेलरी का भी काफी क्रेज है। मेले में झूलों के साथ खाने पीने की स्टालों पर खासी रौनक लगी रहती है। मेला मैनेजर मनमोहन शर्मा ने कहा कि मेला सुबह 11 बजे प्रारम्भ हो जाता है और आस पास के गांवो से ग्रामीणों का तांता लग जाता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला मंडल ने किया आज गणेश पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडल सदस्यों ने मेले के आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में उमड़ रही है भीड़।