May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2021। गांव जाखासर में ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाया जिससे नाराज होकर दो युवक सरपंच प्रतिनिधि समुन्द्रराम जाट से रंजिश रखने लगे। समुन्द्रराम ने 23 दिसम्बर को पुलिस थाने में परिवाद दी जिसकी जांच में कॉन्स्टेबल सुमेरसिंह ने जाखासर निवासी भारूराम जाट व मोतीराम को तलब किया। थाने में दोनों चिल्लाने लगे व धमकियां देने लगे। सुमेरसिंह ने समझाइश का प्रयास किया परन्तु दोनो नहीं माने व मारपीट पर उतारू हो गए। सुमेरसिंह ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।