May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में दो युवक चिल्लाए हम यहां के डोन है और आस पास खड़े लोगों से मारपीट करने को उतारू हो गए तो हेड कांस्टेबल आवड़दान ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। क्षेत्र में लगातार उत्पाती लोग आमजन को परेशान करने पर तुले हुए है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में जुटी है। हेड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि रविवार देर शाम मय टीम गश्त के लिए निकले और मोमासर बास पहुंचे। यहां 22 युवक नरेन्द्र पुत्र मोहनलाल वाल्मीकि तथा 21 युवक चंदू पुत्र जयकरण वाल्मीकि यहां आस पास खड़े लोगों से गाली गलौच करते हुए चिल्ला रहें थे कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हम यहां के डोन है। इस पर पुलिस टीम ने समझाईश का प्रयास किया परन्तु दोनों आस पास खड़े लोगों से मारपीट करने को उतारू हो गए तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया व जेल में डाला गया।