May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2021। क्षेत्र में बर्फानी ठंड पड़ रही है और किसान बिजली विभाग के कहर से बुरी तरह परेशान है। क्षेत्र के कई गांवो में कृषि कुओं पर बिजली आपूर्ति रात को की जा रही है और किसान लाइन बदलने, फुव्वारे फोरने में अपने पांवों को पानी में देने को मजबूर है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिन में बिजली देने के निर्देश दिए है परन्तु क्षेत्र के अधिकारियों से किसान लगातार ये मांग कर रहें है। क्षेत्र के युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने कहा कि कुर्सियों पर बैठे अधिकारियों को इस कड़ाके की ठंड में किसानों की तकलीफ नजर नहीं आ रही है। माचरा ने किसानों को दिन में एकमुश्त पूरी बिजली देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है। माचरा किसानों के साथ विभाग के सभी स्थानीय अधिकारियों से मिले और बिजली दिन में देने की पुरजोर मांग की। माचरा ने जिला प्रशासन को भी पत्र भेजकर इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत देने की मांग की है।