






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2021। शिक्षा विभाग में नई भर्तियों का इंतजार कर रहें बेरोजगारों के लिए खुशखबर है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को शिक्षकों के 10 हजार से अधिक नए पदों को सृजित करने को मंजूरी दे दी। शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि इसमें 7968 पद अध्यापक लेवल वन और लेवल टू के, 124 पद विरष्ठ अध्यापक के और 2232 पद शारीरिक शिक्षकों के हैं। दूसरी ओर, राजस्थान मेडिकल सोसायटी के अधीन संचालित भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, चुरू एवं डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेजों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आचार्य से जूनियर रेजिडेंट स्तर तक के 525 नए पदों को मंजूरी दी है। हर कॉलेज में आचार्य के 5, सह आचार्य के 21, सहायक आचार्य के 35, वरिष्ठ प्रदर्शक के 10, सीनियर रेजिडेंट के 13 और जूनियर रेजीडेंट के 21 पद होंगे।



