May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2022। दशहरा मैदान में आयोजित राजस्थान ट्रेड फेयर अपने परवान पर है और मेले के मात्र 4 दिन शेष है। कई स्कूलों से बसों में बच्चे मेला घूमने आ रहें है और नववर्ष के पहले दिन मेले में स्कूली बच्चों की खासी रौनक रही। शनिवार को मेले में गणेश पूजन संस्कार इनोवेटिव स्कूल के संस्थापक ललिता गुसाईं व मनोज गुसाईं तथा ब्राइट फ्यूचर स्कूल के संस्थापक पार्वती शर्मा व प्रमोद शर्मा ने किया। अतिथियों ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और श्रीडूंगरगढ़ में मेले के शानदार आयोजन को सराहा। बड़े बड़े झूले देखकर शर्मा दंपति ने कहा कि ऐसे झूले लगाए गए है कि लगे झूलों के लिए किसी बड़े शहर की ओर भागने की जरूरत ही नहीं रही है। गुसाईं दंपति ने मेले में सजे सामानों की दुकानों को देखकर कहा कि मेले में सामान की प्रदर्शनी व खरीद का जबरदस्त अनुभव है। अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे मेलों का आयोजन होता रहना चाहिए जिससे दैनिक जीवन का रूटीन बोझ नहीं लगे और बोरियत होने लगे उससे पहले पुनः जीवन उत्साह व उमंग से भर उठे। मेला आयोजक सुनिल शर्मा ने शर्मा दंपति व गुसाईं दंपति का स्वागत सम्मान किया तथा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

मेले में पाव भाजी व डोसा का स्वाद चखने उमड़ी भीड़, गर्म कपड़ो की हुई खरीददारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में शनिवार को बड़ी संख्या में युवा मेला घूमने आए व न्यू ईयर पर यहां पिकनिक मनाई। पाव भाजी व डोसे खाकर मेले की सराहना की। मेला मैनेजर मनमोहन शर्मा ने बताया कि शनिवार को मेले में गर्म कपड़ो की खूब खरीद हुई है। मेले में झूलों में ड्रेगन झूले का जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। बता देवें मेला सुबह 12 बजे से प्रारंभ होकर रात 10 बजे तक खुलता है अब 5 जनवरी को मेला समापन हो जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में ब्राइट फ्यूचर स्कूल व संस्कार इनोवेटिव स्कूल के संस्थापकों ने किया गणेश पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले के आयोजन को सभी ने सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में गर्म कपड़ो की जबरदस्त खरीददारी हो रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में शानदार रौनक हो रही है और अंतिम चार दिन शेष है।