May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 1 जनवरी 2022। एक युवती ने विवाह के पांच वर्ष तक दहेज उत्पीड़न सहन किया तथा आज न्याय के लिए श्रीडूंगरगढ थाने पहुंची। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि प्रियंका पुत्री जगदीश दर्जी का विवाह 2016 में शैलेष दर्जी पुत्र इंद्रचंद दर्जी के साथ हुआ तथा तभी से पीड़िता ने आरोपीगणों पर गाड़ी व रुपयों के लिए तंग परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने पति शैलेष दर्जी, सास पुष्पा देवी, काका-ससुर प्यारेलाल निवासी तिनसुखिया, आसाम पर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है।