May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव गुसाईंसर बड़ा में श्रीकृष्ण गौशाला में ट्यूबवेल तीन दिन से बन्द पड़ा है और गौशाला के साथ गांव के बेसहारा पशु भी प्यास से बेहाल हो रहें है। 1 जनवरी की रात यहां अज्ञात चोर ने ट्यूबवेल की 150 फुट केबल काट कर चोरी कर ली थी। गौशाला समिति ने पुलिस थाने में लिखित में परिवाद भी दी और कार्रवाई की मांग भी की। यहां तीन दिन से गौशाला में ट्यूबवेल बंद है और समिति व गौवंश परेशान है। संचालक ने बताया कि वे गौशाला के भीतर तो पानी का प्रबंध टैंकरों से कर रहें है परन्तु गांव के बेसहारा पशु प्यास से बेहाल है। उन्होंने बताया कि गांव के बेसहारा पशु गौशाला की खेलियों में ही पानी पीते है और उन्हें अन्यत्र भटकना पड़ रहा है। संचालक ने पेयजल विभाग व विद्युत विभाग से भी गुहार लगाई है और ट्यूबवेल चालू करवाने की मांग की है।