May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2022। क्षेत्र के गांव धर्मास, शीतलनगर तथा जाखासर पुराना से ग्रामीण विधायक लोक सेवा केन्द्र पहुंचे व विधायक गिरधारीलाल महिया का स्वागत किया। उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण की अगुवाई में शीतलनगर के ग्रामीण, सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि छोटूसिंह की अगुवाई में धर्मास के ग्रामीण तथा पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़ की अगुवाई में जाखासर पुराना के ग्रामीण सेवा केन्द्र पहुंचे और इन गांवों में उपस्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति मिलने पर विधायक को साफा बंधवा कर फूलमाला पहनाई व आभार जताया। महिया ने सभी ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने विधायक को साफा बंधवा कर फूलमाला पहनाई व आभार प्रकट किया।