May 20, 2026
IMG-20220106-WA0067

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2022। जिले सहित पूरे देश मे कोरोना की तीसरी लहर हर दिन तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में केवल जनता की जागरूकता ही इस प्रसार को रोक सकती है। इसी अपील के साथ बुधवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस बाइक रैली के रूप में कस्बे की सड़को पर दिखी। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस जवान बाइक पर निकले और घुमचकर से बाजार तक आम जन को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए सावधानी रखने की अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कोरोना की जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ दिनेश कुमार ने किया नागरिकों से संवाद।