August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में वार्ड 37 व 38 में एक निजी कंपनी ने अपनी वायर की लाइन बिछाने के लिए गुरूवार शाम को गलियों में खुदाई प्रारंभ कर दी। भाजपा नेता व एडवोकेट शोभाचंद आसोपा ने मौके पर पहुंच कर पालिका की एनओसी के बिना सड़के तोड़ने पर कड़ा एतराज जताया। यहां पार्षद प्रतिनिधि लालचंद झंवर ने भी पूरजोर विरोध किया और इनके विरोध के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने कार्रवाई का आदेश दिया और पालिका एसआई कानजी, कमल चांवरिया, जमादार धर्मेन्द्र मौके पर पहुंचे और मौके पर से कंपनी का सामान जब्त किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी कंपनी ने सड़क खोदना प्रारंभ किया तो एडवोकेट शोभाचन्द आसोपा व पार्षद प्रातिनिधि लालचंद झंवर ने पुरजोर विरोध कर इसे रुकवाया।