May 20, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने आज सीएचसी व यूपीएचसी पर सेवाएं देते हुए सरकार की नीतियों के विरुद्ध बाजुओं पर काली पट्टियां बांधी। दोनों ही स्थानों पर अपना कर्तव्य निभाते हुए गांधीवादी ढंग से सहायकों ने सरकार से न्याय की मांग की और अपनी मांगो की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करवाने का प्रयास किया। संगठन के ब्लॉक संयोजक राजेन्द्र ने बताया कि सहायकों के मासिक वेतन का भुगतान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मार्फत करवाने, सहायकों को नेशनल हेल्थ मिशन में शामिल कर सैंकड ग्रेड नर्स के पद पर समायोजित करने, सहायकों का मासिक वेतन 7900 से बढ़ा कर 25000 करने तथा कोरोना काल में स्वास्थ्य बीमा मुहिया करवाने की मांग सरकार से की है। यहां सीएचसी में विरोध प्रकट करने में रामनिवास, जितेंद्र, सहीराम, सरीता, मीना, हरीश, राजाराम प्रयागराज, नानी जाट, गणेशाराम, मनोज मौर्य शामिल रहें। यूपीएचसी में विरोध प्रकट करने में राजेन्द्र पुरोहित, भरत कुमार, रीना, संदीप, सहित सभी सहायक शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूपीएचसी में भी सहायकों ने किया विरोध प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएचसी में सभी स्वास्थ्य सहायकों ने रोष प्रदर्शन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूपीएचसी में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना कार्य किया स्वास्थ्य सहायकों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएचसी में स्वास्थ्य सहायकों ने सरकार से न्याय मांगा।