






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान हो या पशुपालक, विद्यार्थी हो या युवा, हर कोई राजनीतिक सुषुप्ता के कारण पूरे राज्य में सर्वाधिक पीड़ित व शोषित है। यह आरोप लगाते हुए क्षेत्र के युवा नेता विवेक माचरा ने सोमवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात की एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की है। माचरा ने ज्ञापन में किसानों को दिन में बिजली देने, यूरिया की आपूर्ति करवाने, कन्या महाविद्यालय में पूरे स्टाफ की नियुक्ति करने, बंद पड़ी सरकारी डेयरी के सुचारू संचालन करने, पशु धन की चोरी करने वाले चोरों की गिरफ्तारी करने व गरीब परिवारें को पशुओं की बरामदगी करवाने की मांग की है। माचरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की दिन में किसानों को कृषि बिजली देने की बात थोथी घोषणा बताते हुए कड़ाके की सर्दी में भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों को रात में सिंचाई हेतु बिजली मिलने की जानकारी दी। माचरा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन तमाम मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाते है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।



