






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2022। बुधवार को जिले में कोरोना की तीसरी लहर का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। बुधवार को सुबह की पहली लिस्ट में 306 नए संक्रमित एवं शाम की दूसरी लिस्ट में 187 नए संक्रमित सामने आए है। एक ही दिन में 493 नए संक्रमित आने के कारण पहले से ही रेड़ जोन में चल रहा बीकानेर जिला अब हाटस्पाट बन गया है। जिले में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भी हाटस्पाट बन कर उभरा है एवं 36 नए संक्रमित सामने आए है। श्रीडूंगरगढ़ के शहर के सभी मोहल्लों सहित गांवों में भी नए संक्रमित सामने आए है। गांव तोलियासर में 60 वर्षीया महिला, गांव मोमासर के वार्ड 13 में 17 वर्षीय युवक, वार्ड 11 में 47 वर्षीया महिला, 10 वर्षीय बालक, वार्ड 1 में 60 वर्षीया महिला, 11 वर्षीया बालिका, वार्ड 6 में 15 वर्षीय बालक, गांव लालासर में 12 वर्षीया बालिका, गांव पुदंलसर में 22 वर्षीय युवक संक्रमित सामने आया है। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास वार्ड 30 में 24 वर्षीया युवती, 35 वर्षीय महिला, वार्ड 12 में 40 वर्षीया महिला, 14 वर्षीय बालक, बिग्गबास मदरसे में 17 वर्षीय युवक, वार्ड 11 में 55 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, वार्ड 25 में 17 वर्षीय युवती, वार्ड 22 में 61 वर्षीया महिला, वार्ड 28 में 36 वर्षीय महिला, एसबीआई बैंक में 29 वर्षीय युवक, वार्ड 7 में 14 वर्षीय बालक, वार्ड 26 में 23 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय पुरूष, वार्ड 6 में 38 वर्षीय युवक, वार्ड 13 में 18 वर्षीय बालक, वार्ड 40 में 30 वर्षीय युवक, टीएसएस हास्पीटल में 53 वर्षीय पुरूष, वार्ड 25 में 30 वर्षीय युवक, वार्ड 13 में 44 वर्षीय, 45 वर्षीय, 35 वर्षीय युवक, वार्ड 37 में 57 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, वार्ड 6 में 56 वर्षीया महिला, 28 वर्षीय युवक, वार्ड 4 में 56 वर्षीय पुरूष संक्रमित सामने आए है।



