May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शुक्रवार सुबह शोक की लहर छा गई जब कस्बे के प्रबुद्ध समाजसेवी विजयसिंह पारख के निधन की खबर आई। सिलीगुड़ी प्रवासी पारख पिछले सप्ताह से अस्वस्थ थे और महाराज अग्रसेन हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह 10 बजे उनका 78 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे सिलीगुड़ी स्थित उनके आवास से रामघाट के लिए रवाना होगी। दिवंगत पारख कस्बे में तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्रीगोपाल गोशाला, अणुव्रत समिति, श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय, लोक शिक्षण समिति, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति सहित कई संस्थाओं में अध्यक्ष सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके थे। कस्बे में होने वाले सार्वजनिक आयोजनों में पारख की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही थी।