May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2022। अलसुबह करीब 4 बजे के आसपास एक बीमार महिला को बीकानेर पीबीएम दिखाने के लिए जा रहे परिजनों समेत एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर सोमाणी कृषि फार्म के पास हरियाणा गुड़गांव से जिला अस्पताल बीकानेर जा रही कार में चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण कार खड्डे में गिर गयी। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ और कार मालिक ने गांव बिग्गा के खेताराम सहित आस पास के खेतों के किसानों के साथ मिलकर कार को टोचिंग करके बाहर निकालने के प्रयास कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर खड्ढे में गिरी कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार को निकालने के प्रयासों में जुटे है आस पास के खेतों के नागरिक।