August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2022। आम गली की रोडलाइट के नीचे पढ़ कर ऊँचे ओहदे पर पहुंचने की प्रेरणीय कहानियां किताबों में तो सुनते हैं लेकिन रोडलाइट के नीचे जुआ खेल कर हवालात में पहुंचने की घटनाएं आसपास देखने को मिल रही है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई ईश्वर सिंह ने मंगलवार रात को बिग्गाबास के वार्ड 24 में गली आम में लाइट के नीचे जुआ खेल रहे इसी वार्ड के निवासी जगदीश रेगर, वार्ड 25 निवासी अकरम व्यापारी, वार्ड 24 निवासी ताराचंद रेगर, वार्ड 19 निवासी गोपीलाल सोनी को गिरफ्तार किया है। चारो आरोपियों से 4640 रुपये और ताश के पत्तें जब्त किए हैं।