May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ सहित प्रदेश भर में किसानों के आक्रोश का कारण बन रही बैंकों द्वारा की जा रही कुर्की को रोकने का आदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए हैं। रिजर्व बैंक के नियंत्रण वाले सभी व्यवसायिक बैंकों द्वारा फार्मर लोन नही चुकाने वाले किसानों की भूमि को रोड़ा एक्ट के तहत कुर्क करने के बाद नीलाम की जा रही है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी कई किसानों की जमीनों को नीलाम कर दिया गया और बड़ी संख्या में डिफॉल्ट किसानों की लिस्ट बैंकों में तैयार है। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद इन किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस सबंध में गुरुवार को गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी है। गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा व्यवसायिक बैंकों से वन टाइम सेटलमेंट कर किसानों का लोन माफ करने का आग्रह किया है और इसमे राज्य सरकार द्वारा अपना हिस्सा वहन करने के लिए तैयार रहने की बात भी कही है। गहलोत ने अभी तक किसानों की भूमि नीलामी की स्थिति को विधानसभा में पारित किए गए 5 एकड़ तक के किसानो की भूमि की नीलामी के बिल को राज्यपाल द्वारा मंजूरी नही देने के कारण बनने की बात कही है।