May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2022। अपने पति सहित सास व ससुर पर दहेज के लिए तंग करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए थानाधिकारी वेदपाल शिवराण से कार्रवाई की मांग की है। शिवराण ने बताया कि हाल धनेरू निवासी पपीतादेवी ने अपने ससुराल सांडवा निवासी अपने पति दयानंद, सास चुकीदेवी, ससुर हरिनारायण व एक अन्य शिवप्रकाश पर देहज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।