May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2022। हाल ही में राज्य में होने वाली सरकारी भर्तियों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार से राज्य के युवा वर्ग में खासी निराशा है और आहत युवा सुधार की मांग पर अड़े है। सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार बंद करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे शौर्य चक्र विजेता युवा विकास जाखड़ के समर्थन में श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को युवा उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। इसके लिए क्षेत्र के अनेक जागरूक युवा सक्रिय है और तहसील भर से युवाओं को एकत्र करने के लिए संपर्क करने में जुटें है। युवाओं ने टाइम्स को बताया कि रीट, लाइब्रेरियन, एस.आई. जेईएन की भर्ती में हुई धांधली की सीबीआई जांच हो व आगे सुधार हेतु स्थायी कमेटी का गठन किया जाए। युवा सोमवार को जाटा कुआं मुख्य बाजार से शाम 7 बजे उपखंड कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाल कर सांकेतिक धरना देंगे।