






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2022। बेटियों की शादी में गोदान की परंपरा निभाते हुए तो हम सब ने अपने आसपास अनेकों शादियों में देखा ही है लेकिन कस्बे में गत दिनों हुई शादी में गोदान के बजाय गो-गोद की अनूठी परम्परा की शुरुआत गोसेवक जगदीश स्वामी ने की है। श्रीगोपाल गौशाला के अध्यक्ष एंव गौशाला संचालन सहयोगार्थ बने श्रीगोपाल गोसेवा ट्रस्ट, कोलकाता के ट्रस्टी जसराज मालू ने बताया कि स्वामी ने अपनी पुत्री चारुल के विवाह उपलक्ष्य में 1.25 लाख रुपये ट्रस्ट को प्रदान किये हैं। इस ट्रस्ट की बैंक में स्थाई एफडी से श्रीगोपाल गोशाला श्रीडूंगरगढ़ को गौसेवा हेतु सहयोग प्रदान किया जाता है। स्वामी द्वारा अपनी पुत्री के विवाह के मौके पर की गई इस पहल को प्रेरणीय कहा जा रहा है। गौशाला अध्यक्ष सहित कार्यसमिति ने स्वामी का आभार जताया है। विदित रहे कि स्वामी खुद गोपाल गोशाला, जीव दया गोशाला, परमार्थ बछड़ा गौशाला आदि गोसेवा संस्थानों में सक्रिय कार्यकर्ता एंव विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।




