May 20, 2026
kj

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2022। करीब चार साल पहले वर्ष 2017 में श्रीडूंगरगढ़ मंडी में मूंगफली खरीद कर व्यापारी के साथ करोड़ो की ठगी करने वाले 2 ठग आखिरकार पुलिस शिकंजे में आ गए हैं और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दोनो ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मंडी के व्यापारी कानाराम तर्ड ने रावतसर थानाक्षेत्र के गांव भेरूसरी निवासी रामचंद्र जाट ओर पदमपुर थानाक्षेत्र के गांव साँवतसर चक 2 निवासी सुशील जाट को 2 करोड़ 84 लाख की मुंगफली बेची थी। इसमे से आरोपियों ने 1 करोड़ 57 लाख का भुगतान तो कर लिया था और 1 करोड़ 26 लाख 88 हजार 790 रुपये हड़प लिए। इस मामले में परिवादी कानाराम तर्ड ने 4 सितंबर 2017 को मुकदमा दर्ज करवाया था लेकिन आरोपियों ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगवा रखी थी। ऐसे में पुराने मामले निपटाने के अभियान के तहत थानाधिकारी स्वंय हाईकोर्ट पहुंचे और मामले में पैरवी करते हुए गिरफ्तारी पर रोक को हटवाया। इसके बाद रविवार को दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और सोमवार को दोनो को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस की गिरफ्त में कस्बे के व्यापारी कानाराम तर्ड से करोड़ो की ठगी करने के आरोपी।