






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2022। आज शाम को जारी कोरोना सूची में बीकानेर जिले में 19 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है जिनमें 10 संक्रमित हमारे क्षेत्र से सामने आए है। जिले में कोरोना समाप्त होने की कगार पर है परंतु श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण इलाकों में लगातार संक्रमित रिपोर्ट हो रहें है। क्षेत्र के गांव सालासर का स्कूल चपेट में आया है और यहां 7 बच्चे कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। सालासर स्कूल में एक 10, 12, 10,15 वर्षीय चार छात्राएं तथा 8, 8, 14 वर्षीय तीन छात्र पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है इससे गांव में हड़कंप सा मच गया है। इसके अतिरिक्त एक देराजसर, एक सांवतसर, एक बिग्गाबास में संक्रमित रिपोर्ट हुए है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आज के समस्त समाचार आज ही पाने के लिए जुड़े क्षेत्र के एकमात्र विश्वसनीय व प्रामाणिक न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



