May 20, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2022। कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का बेसब्री से इंतजार था और बुधवार देर रात ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा कर दी जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही नहीं सभी समाज के अनेक वर्गों में उत्साह व उमंग की लहर दौड़ पड़ी। बीकानेर की राजनीति में चर्चित चेहरे महेंद्र गहलोत को केश कला बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके समर्थकों में जबरदस्त खुशी का माहौल है। श्रीडूंगरगढ़ में सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी सहित कमल किशोर फुलभाटी, तोलाराम मारू, महेन्द्र पंवार, हड़मान टोकसिया, बजरंग लाल जाखड़, सुशील कुमार टोकसिया, श्रीकिशन फुलभाटी, नंदकिशोर सिंगराज भाटी, महेन्द्र गोला, फुसराज गोड़, हरिप्रसाद सोलंकी, कन्हैयालाल गहलोत, नरेन्द्र फुलभाटी, एडवोकेट पवन कुमार, एडवोकेट ललित मारू सहित सैन समाज के युवाओं ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए समाज के लिए इससे गौरन्वित होने का अवसर बताया। सभी ने महेंद्र गहलोत को उनकी नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दी है व समाज के विकास के लिए कार्य करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आपराधिक, मानविक सभी प्रकार के आज के समाचार आज ही प्राप्त करने के लिए जुड़े क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें अपने क्षेत्र की हर खबर से।