May 20, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2022।  गांव मोमासर में आज उत्सव का माहौल है तथा माघ दशमी के उल्लास में ग्रामीण डूबे है। गुरूवार रात्रि को आयोजित जागरण में भक्ति रस की सरिता बह रही है व योगीराज बिहारीनाथ एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। शुक्रवार सुबह बाबा के दर्शन के साथ ही माघ दशमी का मेला प्रारंभ होगा। मेले में सैंकड़ो श्रद्धालु पहुंचेगे और बाबा रामदेव के धोक लगाएंगे। मंदिर परिसर में ही सुबह 10 बजे कुश्ती का दंगल सजेगा जिसमें दूर दूर के पहलवान जोर आजमाईश करेंगे। प्रतिवर्ष भरने वाले इस मेले में कुश्ती प्रतियोगिता सबसे प्रमुख आर्कषण है। आयोजन कमेटी के मनफूल गोदारा ने बताया शुक्रवार को आयोजन में आमंत्रित मुख्य अतिथि विधायक गिरधारीलाल महिया व विशिष्ट अतिथि प्रधान पति केसराराम गोदारा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार के आयोजन की तैयारियां पूर्ण हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में सज गयी है ग्रामीण जन जीवन में काम आने वाले सामानों की दुकानें। (सभी फ़ोटो- आसुराम नैण)