






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की शुक्रवार को सबसे बड़ी खबर घूमचक्कर पर बस में बैठे एक किसान के थैले में से 2.5 लाख रुपए चोरी होने में बड़ी अपटेड है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की तत्परता के कारण पुलिस के हत्थे चोरी करने वाला अंर्तराज्जीय गैंग चढ़ गया एवं गैंग के सदस्य ने 27 से अधिक वारदातें स्वीकार कर ली है। लाखों रुपए की इन वारदातों के शिकार किसान, व्यापारी, महिलाएं ही बनते थे। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव ऊपनी के किसान हरिराम गोदारा के थैले में से 2.5 लाख रुपए चोरी होने की सूचना मिलते ही चार टीमों का गठन किया गया एवं श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर से निकलने वाली चारों दिशाओं की बसों के पिछे भेजा गया। आस पास के थानों में भी सूचनाएं दी गई एवं हर और नाकाबंदी करवाई गई। श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर जाने वाली बस को नापासर पुलिस के सहयोग से रोका गया। इसमें संदिग्ध मिल गए एवं श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर धरपकड़ की गई तो चोरी करने वाला 21 वर्षिय युवक मध्यप्रदेश के राजगढ़, कडिया निवासी आशीष कुमार सिसोदिया से चोरी किए गए 2.5 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। युवक के साथ गैंग में शामिल एक नाबालिग किशोरी को भी निरूद्ध किया गया है। घटना में किसान हरिराम गोदारा की परिवाद पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के जवान श्रीकिशन गोदारा और गोरखाराम ने अहम भूमिका निभाई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की तत्परता से की गई इस कार्यवाही की शुक्रवार को हर और प्रशंसा हो रही है लेकिन क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे ऐसे अपराधों के कारण व्यवस्थाओं को लेकर रोष व्याप्त हो रहा है। घूमचक्कर पर संदिग्धों पर नजर रखने, पुलिस गश्त एवं कार्मिकों की तैनाती की मांगें एक बार फिर से उठ रही है। मध्यप्रदेश के इस अंर्तराज्जीय गिरोह द्वारा वारदात करने के तरीकों एवं 27 वारदातों में की गई चोरियों की सूची जानने के लिए पढ़ते रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की तत्परता से धरा गया चोर व ढाई लाख रुपए बरामद हुए।



