May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2022। माघ दशमी को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रसिद्ध बाबा रामदेव मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा और सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए व मन्नतें मांगी। कारों से लेकर कैम्पर, पिकअप, ट्रेक्टर ट्रॉलियों व ऊंट गाड़े पर ग्रामीणों के काफिले पहुंचे और मंदिर में बाबा को प्रसाद चढ़ाया। हर जाति व हर वर्ग के श्रद्धालु मेले में शामिल हुए व बड़ी संख्या में ग्रामीणों का मानना की यहां मांगी गई मन्नतें बाबा जरूर पूरी करते है। मेले में बड़ी संख्या में खेती किसानी के कार्य में उपयोग आने वाली व घरेलू सामग्री की दुकाने सजी थी। एक और विभिन्न प्रकार के झुलों पर भारी भीड़ रही व खाने पीने की दुकानों सहित फल व सब्जियों की दुकानों पर भी खासी रौनक नजर आई।
100 वर्ष पहले से भर रहा है यहां मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग मांगीलाल शर्मा ने टाइम्स को बताया कि जब वे बच्चे थे तब से ये मेला देख रहे है और उनके दादाजी भी इस मेले के बारे में बताते थे। उन्होंने कहा कि 100 वर्षों से समय से मोमासर में बाबा का मेला भरता है और प्रतिवर्ष यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ ही रही है। उन्होंने बताया कि साफ सुथरा माहौल होने के कारण जागरण में भी बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी भजनों का आंनद लेने यहां एकत्र होती है। गांव के कुशलाराम गोदारा ने बताया कि सर्वप्रथम यहां बाबा की जाल थी व बाद दो मंदिरो का निर्माण हुआ जिनमें पहला संचेती परिवार ने और उसके बाद दूसरा मंदिर सेठिया परिवार ने बनवाया।
एएसआई रामनिवास की टीम ने दी सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर चौकी इंचार्ज एएसआई रामनिवास की टीम ने मेले में अपनी सेवाएं दी। मेले में सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे व मोमासर चौकी के दो जवानों के साथ श्रीडूंगरगढ़ से पहुचे 6 जवान व एक महिला कांसटेबल बीरमा ने अपनी सेवाएं देते हुए व्यवस्था में योगदान किया। हालांकि भारी भीड़ के कारण गांव के रास्ते बार बार जाम हुए व गाड़ियों को लंबे जाम के बाद निकलने का रास्ता मिल सका।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह से ही पुलिस के जवान श्रद्धालुओं को दर्शन करवा कर आगे धकेलने में जुटे रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में बने डाली बाई देवली पर श्रद्धालुओं ने धोक लगाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में अलसुबह से भारी भीड़ रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नए मंदिर में लगे बाबा के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा के धोक लगा मांगी मन्नतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फलों व सब्जियों की भी बंपर बिक्री हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले झूलों पर भारी भीड़ रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे के पूरे परिवार आए दूर दूर से धोक लगाने।