May 20, 2026
dd

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के किसान के साथ 2.5 लाख रुपए की चोरी करने वाले अंर्तराज्जीय गैंग का वारदात का तरीका पुलिस ने पूछताछ में जाना है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए यह खबर सावधान रहने की अपील के साथ जुटाई गई है। शुक्रवार को बड़ी सफलता हासील करने वाले श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मध्यप्रदेश के निवासी इन आरोपियों की गैंग के सदस्य 5-7 दिनों तक कस्बों, शहरों में रैकी करते एवं इन 5-7 दिनों में वे उन कस्बों, शहरों के चिकित्सालय, बस स्टैण्ड़, रेलवे स्टेशन आदि भीड़भाड़ वाली जगहों पर रात्रि विश्राम कर लेते। दिन गैंग के सदस्य आस पास के कस्बों में बैंकों के पास खडे होकर आने जाने वाले किसानों, व्यापारियों की रैकी करते एवं बैंक में ट्रांजेक्शन पर नजर रखते हुए वारदात का अंजाम दे देते। इस गैंग के सदस्यों द्वारा विवाह समारोहों, बसों में भी वारदातें करना स्वीकार किया है। इस एक गैंग द्वारा ही 27 वारदातें करना स्वीकार किया गया है एवं आए दिन मध्यप्रदेश से ऐसी गैंग क्षेत्र में आ रही है। ऐसे में आवश्यकता है कि आम जन अपने बैंक लेन देन करते वक्त पूरी सावधानी बरतें।

देखें 27 चोरियों की लिस्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की गिरफ्त में चोरों द्वारा किए गए कबूलनामें में श्रीडूंगरगढ़ एवं आस पास के कस्बों में कई वारदातें करना सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि चोरों ने श्रीडूंगरगढ़ में किसान के थैले में 2.5 लाख रुपए निकालने से पहले सीकर के पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपए, नागौर के स्टेट बैंक से 80 हजार रुपए, बीकानेर से 40 हजार रुपए, गंगानगर के पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपए, गंगानगर के सैन्ट्रल बैंक से 95 हजार रुपए, सरदारशहर में कृषि मंडी के पास से 20 हजार रुपए, सरदारशहर के पीएनबी बैंक से 50 हजार रुपए, बीकानेर शहर के परकोटे में महिला के पर्स से सोने चांदी के गहने, बीकानेर बडा बाजार में महिला के पर्स से 12 हजार रुपए व मोबाईल, चूरू बाजार में 15 हजार रुपए, अजमेर में महिला के पर्स से 25 हजार रुपए, जयपुर में लेडिज बाजार से 15 हजार रुपए व मोबाईल, लोसल बाजार के एसबीआई से 50 हजार रुपए, गोगामेडी पीएनबी बैंक से 80 हजार रुपए, गोगामेडी स्टेट बैंक से 40 हजार रुपए, हनुमानगढ़ के पीएनबी बैंक से 80 हजार रुपए, टिब्बी में एक विवाह समारोह में महिला के पर्स से 50 हजार रुपए, शादी में दुल्हन की मां के बैग में से 95 हजार रुपए, जोधपुर के पीएनबी बैंक से 90 हजार रुपए, कोटा के पीएनबी बैंक से 30 हजार रुपए, झांसी के बीना स्थित पीएनबी बैंक से 40 हजार रुपए, झांसी के मुगावली से 25 हजार रुपए, नारनौल हरियाणा के पीएनबी बैंक से 40 हजार रुपए, दिल्ली के कोटकपूरा की सेंट्रल बैंक से 50 हजार रुपए, महेन्द्रगढ़ की पीएनबी बैंक से 20 हजार रुपए, नागपुर के बाजार से 20 हजार रुपए, कैलादेवी करौली से 50 हजार रुपए चुराना स्वीकार किया है।