May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2022। क्षेत्र में लंबे समय तक कांग्रेस में अपनी सेवाएं सच्चे कार्यकर्ता के रूप में देने वाले तथा समाजसेवी के रूप में पहचाने जाने वाले तुलसीराम चोरड़िया को राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की कार्यसमिति में शामिल किया गया है। संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह पद श्रीकृष्ण खंडेलवाल के देहांत के कारण रिक्त हुआ था। बैठक में लॉयन महावीर माली ने चोरड़िया के मनोनयन का प्रस्ताव रखा और सत्यनारायण योगी व विजय महर्षि ने समर्थन किया। बता देवें चोरड़िया इससे पूर्व भी संस्था की कार्य समिति में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस नियुक्ति के लिए चोरड़िया ने समिति पदाधिकारियों का आभार जताया। बता देवें सामाजिक रूप से एक्टिव चोरड़िया लोक शिक्षण समिति, सार्वजनिक पुस्तकालय श्रीडॅूंगरगढ़, अणुव्रत समिति, श्रीओसवाल पंचायत, श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, जीव दया गौशाला समिति, नागरिक विकास परिषद, महापुरुष सम्मान समारोह समिति सहित देश-प्रदेश की अनेक साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं।