May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज विश्वकर्मा जयंती पर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रीविश्वकर्मा मंदिर में रविवार रात को आयोजित सुंदरकांड के पाठ से महोत्सव प्रारंभ हुआ व आज 11 बजे विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर के व्यवस्थापक व भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा दी जाएगी। सुथार ने बताया कि समाज के विकास पर चर्चा करते हुए सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के बारे में एकराय से निर्णय लिए जाएंगे।