May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2022। गांव जालबसर में एक फीडर पर बिजली भार अधिक रहने से किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी व वोल्टेज की समस्या से रोजाना सामना करना पड़ रहा था। आज यहां दो फीडर अलग करके एक नए फीडर को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है जिससे यहां किसानों को राहत मिल सकेगी। ग्रामीणों ने इसके लिए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का सहयोग करने के लिए उनका आभार प्रकट किया है। ग्रामीण कानाराम फौजी, रूपाराम धतरवाल, पूर्णाराम लूखा, पीथाराम सारण, सोहनराम लूखा, जोराराम धतरवाल, रेखाराम लूखा, सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लूखा, मुन्नीराम सारण, हंसराज लूखा, मालाराम लूखा, हरजीराम लूखा सहित ग्रामीणों ने प्रधान पति केसराराम गोदारा के प्रयासों के लिए उनका आभार जताया है।

सोनियासर मिठिया में भवन निर्माण का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान पति लगातार क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पहुंच रहें है और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप नए कार्यों की घोषणाएं कर रहें है। रविवार को प्रधान पति केसराराम गोदारा गांव सोनियासर मिठिया पहुंचे तो ग्रामीणों ने प्रधान कोटे से ट्यूबवैल का निर्माण करवाने के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए गांव के मेघवाल मोहल्ला में अंबेडकर भवन का निर्माण करवाने की मांग की। जिस पर गोदारा ने ग्रामीणों को इस दिशा में शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने गोदारा का साफा पहना कर स्वागत भी किया और गोदारा ने भी ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हुए विकास की राह पर सदैव साथ खड़े होने की बात कही।