May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ 14 फरवरी 2022। पूरे देश में 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि के आयोजन हो रहें है और श्रीडूंगरगढ़ में आज यूथ कांग्रेस कार्यालय में, वंदे मातरम मंच द्वारा गांव उदरासर में, कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली के आयोजन संपन्न किए गए। सोशल मिडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप स्टेट्स में शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि के मैसेज ही नजर आएं।
यूथ कांग्रेस कार्यालय में दी शहीदों को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज यूथ कांग्रेस कार्यालय में पुलवामा शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने ओजस्वी वाणी में देश हित में सर्वोच्च बलिदान करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्र सेवा में समर्पित होने का आह्वान युवाओं से किया। वीरों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए दो मिनिट का मौन रखा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, जिला महासचिव गोल्डन तंवर, श्यामसुंदर गोदारा, महावीर खिलेरी, चंद्रप्रकाश शर्मा, महेंद्र मोटसरा, मोशिन खान, शुभम शर्मा, गोविंद गुरावा, अमित जाट, अंकित बारूपाल, ओमप्रकाश घोटिया, योगेश कायल, अजय, विवेक प्रजापति, मुनिराम, द्वारका व्यास, जसवंत, देवीलाल, दुलीचन्द, सुरेश, राकेश, कपिल शर्मा उपस्थित रहें।
उदरासर में शहीदों को किया नमन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में वंदे मातरम मंच के युवाओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रंद्धाजलि देते हुए शहीदों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान कमांडो देवचंद भारी ने युवाओं से देशसेवा की प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान फौजी रणजीत गोदारा ने युवाओं से देश प्रेम जगाने और देश के लिए बलिदान देने वालों का सम्मान करने की बात कही। शहीदों को श्रद्धाजंलि देने दुलदास स्वामी, धर्मपाल गोदारा, बजरंगलाल चौधरी, कुमाराम गोदारा, फौजी रणजीत गोदारा, रामनिवास शर्मा, रामनिवास गोदारा, मनोज सिद्ध, गोविन्द सिद्ध, भागीरथ स्वामी, ठाकर दास, हनुमानसिंह गोदारा, रामनिवास जाखड़,राजू सिहाग, राजू सोनी, तुलछाराम गोदारा, धर्मपाल गोदारा, गोपीचंद गोदारा, दौलतराम गोदारा, विष्णु गोदारा, पंकज स्वामी, वासुदेव शर्मा, दीपक स्वामी आदि युवाओं ने वीर जवानों को श्रंद्धाजलि दी।
युवाओं ने निकाली वीर रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के युवाओं ने पुलवामा अटैक दिवस पर वीर रैली निकाली व देश भक्ति स्वर लहरियों से कस्बे को गूंजा दिया। आशीष नाई, चंदन सोनी, विशालसिंह, मोहित तिवारी, गोपी नाई, मुकेश पारीक, प्रशांत, कन्हैयालाल पारीक ने बताया कि इस दौरान युवाओं की रैली तिरंगा हाथ में लिए हनुमान क्लब के आगे से रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए घुमचक्कर से पुलिस थाने तक जाकर पूरी हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में आडसर बास से युवाओं ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में युवाओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में वंदे मातरम मंच द्वारा पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया।