May 20, 2026
12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ बीदासर रोड पर रात करीब 2.30 बजे एक सड़क हादसे में कंक्रीट से भरा ट्रक पलट गया। हादसा कस्बे से 5 किलोमीटर दूर बाना गांव की ओर हुआ है। यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिससे एक ओर बालू मिट्टी का भराव किया हुआ था। ड्राइवर को यह नजर नहीं आया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरी कंक्रीट पास ही के खेत में बिखर गई और ड्राइवर भी चोटिल हो गया। यहां आस पास के खेतों के कुछ किसान एकत्र हो गए है व ट्रक को सड़क निर्माण की मशीनरी से खड़ा करने की चर्चा कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर पलटा ट्रक, कंक्रीट फैली सड़क पर। (फोटो-  खेताराम जाखड़)